आजमगढ़। निजामाबद के खोदादादपुर व आसपास के क्षेत्रों में हुई हिंसा के बाद शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए आईजी जोन एसके भगत के नेतृत्व में फरिहा से सरायमीर तक रूट मार्च निकाला गया। वहीं शहर में सीडीओ के नेतृत्व में रूटमार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से जिले में शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गयी।
बता दें कि धीरे-धीरे हिंसा प्रभावित क्षेत्र में अमन चैन कायम होने लगा है। संजरपुर, सरायमीर, फरिहां में पचास प्रतिशत से अधिक दुकानें खुलने लगी है। उपद्रवियों का हौसला पस्त करने के लिए क्षेत्र में अब भी भारी संख्या में फोर्स तैनात की गयी है। बुधवार को आईजी जोन वाराणसी एस.के.भगत, डी.आई.जी. मिर्जापुर, जिलाधिकारी आजमगढ, पुलिस अधीक्षक आजमगढ अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं आरएएफ के साथ स्थानीय पुलिस व पीएसी के साथ फरिहा से खुदादादपुर होते हुए सरायमीर क्षेत्र का भ्रमण किया जिससे कि आम जनता में शांति व्यवस्था बहाल हो सके। वहीं शहर में सीडीओ व एसडीएम सदर के नेतृत्व में रूटमार्च निकाला गया। जो बड़ादेव , शंकरजी तिराहा, चौक , पुरानी कोतवाली, तकिया, हर्रा की चुंगी आदि क्षेत्रों में गया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की।

Blogger Comment
Facebook Comment