.

भूमि विवाद में मारपीट पांच घायल

बूढनपुर : आजमगढ। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर नाथनपट्टी गांव में बीती रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गये। सभी को रानीपुर स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया गया है।
उक्त गांव निवासी वृजभान व नसीबदार में लंबे समय से भमि विवाद चल रहा है। मंगलवार की रात उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान हुई मारपीट में  एक पक्ष से विशाल 18 पुत्र नग्गू, राजू 25 पुत्र नसीबदार, विंदू कुमार 28 पुत्र रामशरण तथा दूसरे पक्ष से शिवप्रकाश 22 पुत्र वृजभान व जयप्रकाश 25 पुत्र वृजभान घायल हो गये। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती कराया गया है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment