1994 बैच के थे पीसीएस, वर्ष 2013 से है जौनपुर के सीडीओ

आजमगढ़। 1984 बैच के पीसीएस अफसर शहर के सिधारी मोहल्ला निवासी पीसी श्रीवास्तव आईएएस कैडर मिलने के बाद पहली बार बुधवार को घर पहुंचे तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बता दें कि सिधारी मोहल्ला निवासी पीसी श्रीवास्तव स्नातक तक की शिक्षा डीएवी पीजी कालेज से ग्रहण की। इसके बाद एमए गोरखपुर विश्वविद्यालय से किया। गोरखपुर में रहते हुए इन्होंने 1984 से 1993 तक स्टेट बैंक में नौकरी की। इसी दौरान वर्ष 1994 में इनका सलेक्शन पीसीएस में हो गया और एसडीएम पद मिला। 2005 तक इन्होंने कई जनपदों में एसडीएम पद पर कार्य किया। 2006 से 2013 तक चित्रकूट, बलिया, प्रतापगढ़, कन्नौज आदि जिलों में अपर जिलाधिकारी रहे। 2013 में इन्हें सीडीओ बनाकर जौनपुर भेजा गया। तब से वे वहीं तैनात है। हाल में उन्हें आइएएस कैडर दिया गया। श्री श्रीवास्तव बुधवार को अपने घर पहुंचे तो बधांई देने वालों का ताता लग गया। माता लालमनी देवी, पिता अच्छेलाल, सीमा श्रीवास्तव, उषा सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, केदारनाथ पाठक, अनिल कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, राधेश्याम श्रीवास्तव, डा़ सुभाष चंद श्रीवास्तव, अमन सिंह, नरेंद्र मणि सिंह, प्रमोद सिंह, सोनू, मोनू आदि ने मिठाई खिलाकर व माल्यपर्ण कर बधाई दी।
Blogger Comment
Facebook Comment