.

उपचुनाव : दोनो सीटो पर सपा का कब्जा,मनाया जश्न


आजमगढ़। प्रदेश में सम्पन्न हुए दो विधान सभा  उप चुनावों में सपा प्रत्याशियों की शानदार जीत ने भाजपा  और बसपा की असलियत उजागर कर दिया है। उप चुनावों में जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों  और जनहित की योजनाओं पर जनता ने अपनी मुहर लगा दिया है। उक्त बाते सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जंगीपुर विधानसभा  क्षेत्र में सपा प्रत्याशी किसमती देवी एवं बिलारी विस क्षेत्र पार्टी प्रत्याशी फहीम की विजय से साम्प्रदायिक ताकतों को करारा झटका लगा है।
सपा प्रत्याशियों की जीत से प्रसन्न सपा कार्यकतार्ओं ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दिया। सपा जिलाध्यक्ष  हवलदार यादव ने इस अवसर पर कहा कि उपचुनावों की विजय से स्पष्ट है कि 2017 में भी  पुन: अखिलेश यादव के नेतृत्व प्रदेश में समाजवादी सरकार प्रचण्ड बहुमत से बनेगी। इस अवसर पर विस अध्यक्ष डा.हरिराम यादव ,जिला पंचायत सदस्य राणाप्रताप यादव ,सचिव एसके सत्येन ,लालमनि राजभर  ,गिरीशचन्द मौर्य , वेद प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment