भाजपा कार्यकर्ताआें ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को असम राज्य में पूर्ण बहुमत से जीत मिलने पर उत्साहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ गुरूवार को पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिविल लाइन से कलेक्ट्रेट इलाके तक जूलूस निकालकर के गरीबो में मिठाईया बाँट कर तथा दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खुशियां मनायी। पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की पूर्वोत्तर राज्य असम में पहली बार पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है जबकि भाजपा को उत्तर भारत व हिंदी भाषी पार्टी कहा जाता था लेकिन असम में जीत कर पार्टी ने दिखा है की भाजपा देश की सबसे लोकप्रिय पार्टी है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2 साल की केंद्र सरकार में जनता के लिए किये गए विकास के काम की जीत है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की असम की जीत ऐतिहासिक जीत है भाजपा को भारी जनाधार मिला है आज पुरे देश की जनता नरेंद्र मोदी जी के विकास को देख रही है । हमे पूर्ण विश्वास है की उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह कमल खिलेगा। पूरे चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो चूका है। जनता ने असम में भाजपा को विकास के लिए चुना है। उत्तर प्रदेश के दोनों सीटो पर उपचुनाव में भाजपा ने ही सपा को टक्कर दी है । इस मौके पर विक्रम पटेल, अनुपम पाण्डेय, केशरी नारायण सिंह, शेर बहादुर सिंह,सुजीत पाण्डेय, आशीष राय ,मयंक श्रीवास्तव, कुशल सिंह गौतम,राजेन्द्र सोनकर,राजीव बर्नवाल, लालचंद सोनकर व सैकड़ो अन्य कार्यकर्ता जश्न में शामिल रहें।

Blogger Comment
Facebook Comment