सुरक्षा के थे पुख्ता इंतेजाम,मेले में आये लोगो ने लिया आनन्द
मुबारकपुर/ आजमगढ़। मुबारकपुर का ऐतेहासिक और सब से बड़ा दो दिवसीय मेला जो हजरत सय्यद सालार मसूद गाजी मियां बहराइची की याद में हर्षोल्लास के साथ मोहल्ला कटरा की सोहबत वाली बाग में मनाया गया। जिसका नाम सोहबत का मेला है भारी पुलिस बल की मौजूदगी के दौरान देर रात शांतिपूर्ण सम्पन हुआ। उमड़ी भीड़ को देखते हुए मुबारकपुर कोतवाल संतलाल यादव अपने पुरे दलबल के साथ और चौकी प्रभारी दिनेश पाठक अपने हमराहियों के साथ मेले में चक्रमण करते रहे। मेले में दूर दूर से दुकानदार मेला प्रागण में अपनी अपनी दुकान लगाये रहे, इसमें खास तौर से अनेक प्रकार के मिट्टी व चीनी के बर्तन ,पकौडी ,जलेबी, तरबूजा ,बच्चो के खिलौना एवं शर्बत आदि की दुकाने लगी रही। झूले एवं सर्कस लोगो के मनोरंजन का केंद्र बने रहे। दूसरी तरफ मेले में कव्वाली का भी आयोजन हुआ। इस मेले को लेकर मुबारकपुर व आस पास के हजारों लोगों ने उत्साहित होकर मेले का आनंद लिया। ज्ञात होकि सोहबत का मेला मुबारकपुर के ऐतेहासिक का सब से पुराना मेला है जो लगभग चार सौ वर्षों से लग रहा है। जिसे नई पीढ़ी बचाकर रखने का प्रयास कर रही है। इस मेले की महतवपूर्ण पहचान पतंगबाजी थी और दो दशक पूर्व तक सोहबत का सीजन आते ही पूरी आबादी पतंग बनाने की एक महीना पूर्व से ही तैयारी करने में लग जाती थीं और इस काम में बच्चे से लेकर 70 वर्ष के वृद्व शामिल रहते थे और सोहबत के दिन पतंगबाजी के ऐसे ऐसे मुकाबिले होते थे कि जिसमे कभी कभी लड़ाई झगडे भी हो जाते थे और सुबह शाम आसमान में अनेक प्रकार की मात्र पतंग ही नजर आती थी। कुल मिलाकर दो दिवसीय मेला खुशनुमा मौहाल में सम्पन हुआ

Blogger Comment
Facebook Comment