.

बसपा प्रत्याशी पर जान से मारने की धमकी का आरोप


आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर ग्राम निवासी बहुजन मुक्ति पार्टी के मण्डल अध्यक्ष दलित लालबहादुर त्यागी ने गुरूवार को शहर कोतवाल को तहरीर देकर बहुजन समाज पार्टी के सदर प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह पर सहयोगियों के साथ मारपीट करने जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के साथ वालराइटिंग के लिए रखे पेण्ट व पेण्टिंग का सामान उठा ले जाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित लालबहादुर त्यागी के अनुसार पार्टी के कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु वह पेण्टर के साथ वाल रायटिंग करवा रहा था कि 18 मई की शाम 5.30 बजे गिरजाघर चौक के पास बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह 10-12 हथियारबन्द लोगों के साथ आये, पेण्टर को मारापीटा, मना करने पर असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी दी और पेण्ट तथा पेण्टिंग का सामान लेकर चले गये। पीड़ित ने सुसगंत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की माँग की है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment