हिन्दू-मुस्लिम सभी ने की शान्ति की अपील
आजमगढ़। जनपद में चीनी मिल के पुन: चालू होने से किसान हर्षित हुआ है, नगर में विभिन्न चौराहों के चौड़ीकरण व रोज मर्रा के जाम से कुछ राहत मिली है,जिले में कृषि आधारित उद्योग लगाने की माँग, जिले को उद्योग शून्य घोषित करने की माँग चलाई जा रही है, विश्वविद्यालय खोलने की चर्चा जोरों पर है तभी जनपद में करीब तीन थाना क्षेत्रों के गाँवों में सामाजिक सद्भाव यकायक ऐसा बिगड़ गया कि पूरा प्रशासन परेशान है, बन्द हैं लोग अनहोनी की आशंका से ग्रसित हैं।कम्युनिस्ट पार्टी के नेता का0 हरिमन्दिर पाण्डेय, शफीक अहमद एडवोकेट, रामसूरत यादव, बुट्टन राम, राम चयन यादव, राजनरायन राम, जलालुद्दीन, हरिगेन राम, लालचन्द यादव, अर्गदी राम, हारून शेख, अशोक कु मार यादव, त्रिलोकी नाथ उपाध्याय, जितेन्द्र हरि पाण्डेय ने लिखित सूचना से बताया है कि हम सभी का मकान इसी क्षेत्र में है, हम सब शर्मिन्दा हैं कि कैसे भाई भाई का दुश्मन बन गया।
उक्त लोगों ने क्षेत्रीय स•ाी समुदाय के लोगों से अपील किया है कि अपने बच्चों की खुशहाली के लिए मिल-जुलकर रहें जैसे रहते आये हैं। प्रशासन को इंगित किया है कि तनिक भी ढिलाई बड़ा नुकसान कर सकती है।
Blogger Comment
Facebook Comment