आजमगढ़। राकसकल सिंह स्मारक महिला महाविद्यालय एवं रामनरायन बालिका इण्टर कालेज गुरेहथा की छात्राओं द्वारा शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से जलसंरक्षण जागरूकता रैली निकाली गयी जो कटहन, सिंहपुर, लोहानपुर, मधुबन, फत्तेपुर, आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया। लोगों को जल ही जीवन है के महत्व को समझाते हुए जलसंरक्षण के प्रति जागरूकता किया गया।
छात्राओं की यह रैली अन्त में महाविद्यालय परिसर में एक गोष्ठी में परिवर्तित हो गयी जिसकी अध्यक्षता प्रबन्धक विजेन्द्र सिंह ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जल, प्रकृति द्वारा मानव को दिया गया सबसे बड़ा उपहार है जिसका हमें संरक्षण हर हाल में करना होगा। जल की बर्बादी पर अंकुश लगाते हुए जल संरक्षण व वृक्षारोपण को बढ़ावा देना आवश्यक हो गया है।
अध्यक्षीय सम्बोधन में विजेन्द्र सिंह ने वर्षा जल संचयन हेतु तालाबों पोखरों आदि को पुर्नजीवित करने पर जोर देते हुए कहा कि मानव जल संरक्षण के प्रति सचेत नहीं हुआ तो जल के लिए विश्वयुद्ध हो सकता है। गोष्ठी में वक्ताओं ने जल को जीवन बताते हुए जल के संयमित प्रयोग, घरेलू कार्यों में सावधानी बरतते हुए जल के दुरूपयोग को रोकने के साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर बल दिया।
गोष्ठी को डॉ0 सुबाष सिंह, डॉ0 जे0 पी0 यादव, प्रधानाचार्या संध्या सिंह, प्राचार्य बीना सिंह, आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर बृजेश सिंह, राधेश्याम सिंह, अंकित पाण्डेय, विपिन चौबे, उपेन्द्र दूबे, हरिलाल यादव, हरिश्चन्द्र सिंह प्रधान, लालसा राम महाप्रधान, डॉ0 पंकज, अखिलेश सिंह, सुरेन्द्र मौर्य, नीरज सिंह, प्रति•ाा सिंह आदि प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वैशाली सिंह ने सरस्वती वन्दना एवं दीक्षा सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन डॉ0 घनश्याम दूबे ने किया।

Blogger Comment
Facebook Comment