लालगंज (आजमगढ़): आए दिन लोगों को जाम से निजात दिलाने के उददेश्य से उपजिलाधिकारी लालगंज शीतला प्रसाद यादव व सीओ लालगंज एस पी तोमर ने संयुक्त रूप से देवगांव बाजार में दो पहिया वाहन एवं सवारी वाहनों के अलावा सब्जी एवं फलवालों को मार्ग पर अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी। इसके अलावा लालगंज कस्बे में भीरा चौराहे से लेकर मसीरपुर तिराहे होते हुए गोलाबाजार भीरा चौक, रोडवेज, तहसीलगेट, सहित विभिन्न स्थानों पर मार्ग पर खड़े दर्जनों दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का चालान कराने के साथ ही ठेला, एवं फल बेचने वाले व्यापारियों को राजमार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण एवं जाम न होने देने को कहा और बाजार में स्थित पटाखा की दुकानों की गहन जांच की । इसके अलावा नवागत कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कस्बा स्थित एटीएम पर जाकर दो लोगों से ज्यादा संख्या में एटीएम पर नहीं जाने का निर्देश दिया । इस दौरान एसडीएम लालगंज शीतला प्रसाद यादव, एसपी तोमर, कोतवाली प्रभारी लालगंज योगेन्द्र बहादुर ¨सह, ओमप्रकाश यादव सहित लोग रहे।

Blogger Comment
Facebook Comment