.

पूरी तरह शांति , ड्रोन कैमरा कर रहा है निगरानी


आजमगढ़ : जिले के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में गुरुवार को पूरी तरह शांति रही। अधिकारीयों ने विभिन्न क्षेत्रों में  रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया । गुरुवार को जहां चिह्नित किए गए और 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई वहीं पूर्व में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरा से की जा रही है । ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर पूरे इलाके की मैपिंग  भी की जा रही है जिससे इलाके का वास्तविक नक्शा   । आइजी एसके भगत के अलावा जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एसपी अजय कुमार साहनी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से मिलते रहे । वैसे अब बवाल प्रभावित खोदादादपुर, संजरपुर, फरिहां आदि इलाकों में जनजीवन पूरी तरह से शांत हो चुका है। दुकानें खुलीं और बाजारों में चहल-पहल भी रही। यह जरूर है कि पूरी तरह से विश्वास बहाली में कुछ एक दिन और लग सकते हैं। उधर अब पुलिस ने प्रभावित क्षेत्रों में उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। देर रात तक छापेमारी का दौर चलता रहा। तमाम उपद्रवी घर छोड़कर अब भी फरार हैं। अधिकारीयों ने बताया कि  ड्रोन से निगरानी का मकसद यही है कि हम पूरी तरह से क्षेत्र की स्थितियों से वाकिफ हों जिससे कार्रवाई को तेज़ी से करने में समस्या न हो।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment