.

स्थानान्तरण के सीएमओ के फैसले पर जताया विरोध


आजमगढ़। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए सीएमओ द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मियों का ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानान्तरण किया गया है। इससे स्वास्थ्यकर्मी काफी नाराज हैं। गुरुवार को कर्मचारियों ने रिक्शा स्टैंड पर बैठक कर फैसले पर विरोध जताया।
मातृ-शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बीते 11 मई को स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानान्तरण अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर दिया गया है। इससे महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी। स्थानान्तरण के फैसले पर पुनर्विचार होना चाहिए। स्थानान्तरण व प्रमोशन एवं समायोजन न होने के मुद्दे पर चर्चा के लिए अगली बैठक आगामी 23 मई को रिक्शा स्टैंड पर किया जायेगा जिसमें आगे की रणनीति की जायेगी। इस मौके पर गिरजावती राय, सुनीता सिंह, दुर्गा सिंह, पुनीता चौहान, आराधना राय, प्रेमलता सिंह, अनीता देवी, ममता भारती, उर्मिला पांडेय आदि उपस्थित थीं।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment