फूलपुर (आजमगढ़) : अधिक ब्याज का लालच देकर ग्रामीण निवेशकों से लाखों की रकम उगाही कर स्थानीय कस्बे में संचालित वित्तीय कंपनी रातोंरात फरार हो गई। संस्था के फरार होने की जानकारी पाकर वहां धन निवेश करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को संस्था में कार्यरत एक स्थानीय कर्मचारी के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिवरियाकला ग्राम निवासी संजय यादव का आरोप है कि कस्बे में लगभग तीन वर्षों से कार्यरत एक वित्तीय संस्था ने सरायमीर क्षेत्र के कनैथा ग्राम निवासी संदीप राम काम करता था। संदीप के साथ ही संस्था में कार्यरत लोगों ने क्षेत्र में तमाम लोगों को संस्था में धन निवेश करने के एवज में अधिक ब्याज देने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से भारी धन उगाही की। धन निवेश करने वालों की समयावधि पूर्ण होने को ही थी कि संस्था के कर्मचारी बीते मार्च महीने में कारोबार समेटकर रातोंरात फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित संजय यादव ने संस्था के कर्मचारी संदीप राम के खिलाफ अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना मुकामी कोतवाली प्रभारी स्वयं कर रहे हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment