.

छत से गिर कर युवक की मौत

आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपट्टी गांव में बुधवार की रात मकान के छत पर सोए 36 वर्षीय युवक  की मकान के छत से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। उक्त ग्राम निवासी अशोक पुत्र रामधनी वर्मा अपने मकान की छत पर बुधवार की रात सोया था। देर रात करीब एक बजे वह अ‌र्द्धनिद्रा में लघुशंका हेतु उठा और अचानक छत से नीचे गिर पड़ा। घायल की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार हेतु कहीं ले जाते कि उसकी सांसे थम गई। घटना की सूचना पाकर गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्री व तीन पुत्र बताए गए हैं। ग़ृहस्वामी की मौत से जहां परिवार के लोग सदमे में हैं वहीं गांव के लोग मृतक के परिवार के भरण -पोषण हेतु ¨चिंतित  हैं।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment