आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गाँधी-डा0 अशोक
आजमगढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें याद किया गया तथा चिकित्सालयों में मरीजों में फल आदि का वितरण किया गया। काँग्रेस पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा0 अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों में फल वितरित किया गया। इस मौके पर डा अशोक कुमार सिंह ने स्व0 राजीव गाँधी को याद करते हुए कहा कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी ने देश को 21वीं शदी के भारत का जो सपना देखा था उसे साकार करने में मनोयोग से काम किया। पंचायती राज योजना, 18 वर्ष तक के युवकों को मताधिकार, दूरसंचार के साथ मोबाइल, कम्प्यूटर आदि को देश में लाकर देश को दुनियाँ से जोड़ा। देश के सर्वांगीण विकास के उनके सपने को साकार करने की दिशा में सार्थक योगदान करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धाँजलि होगी।
कार्यक्रम में शेख मुर्तजा बेग, कुलदीप राम, डा0 विनोद सिंह, विश्वदेव उपाध्याय, सविता राय, नरेन्द्र सिंह, रीता सिंह, डा0 आर0 एम0 मानव, सनोमी नाग, डा0 रामजी सिंह, डा0 डी0 के0 चौबे प्रशासनिक अधिकारी, अरूण श्रीवास्तव, संदीप सिंह सोनू, डा0 अजीत पाण्डेय, अजय कु मार चौरसिया, प्रवीण चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
इसी क्रम में जिला काँग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में स्व0 राजीव गाँधी की पुण्यतिथि मनायी गयी।
काँग्र्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने राजीव गाँधी के जीवन को बेहद शालीन बताते हुए उन्हें संचार क्रान्ति एवं आधुनिक युवा राष्ट्र के निर्माण का अग्रदूत बताया।
उन्होंने कहा कि राजनीति से दूर रहने वाले राजीव गाँधी, संजय गाँधी के देहावसान में देश की राजनीति में प्रवेश किया और इंदिरा गाँधी की निर्मम हत्या के बाद देश की जनता की भावना को देखते हुए प्रधानमंत्री पद स्वीकार किया। चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाया और आधुनिक युवा भारत के निर्माण की दिशा में काम शुरू किया। उनके ह्दय में गाँव व गरीब बसता था वे अनेकता में एकता के पक्षधर थे।
इस मौके पर लालसा राय, चन्द्रपाल यादव, त्रि•ाुवन दूबे, रजत सिंह परमार, बेलाल अहमद आशुतोष द्विवेदी, डा0 मालती मिश्रा, मन्नू यादव, डा0 रमेश चन्द्र शर्मा, रिजवान अहमद, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।


Blogger Comment
Facebook Comment