.

जहानागंज : तीन के खिलाफ दर्ज अपहरण व दुष्कर्म की रिपोर्ट


आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म की शिकार युवती द्वारा आरोपित किए गए तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जहानागंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि बीते तीन मार्च को सुम्भी गांव के दो युवक अपने एक अन्य सहयोगी के साथ पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। आरोपियों के साथ पीड़िता मुंबई पहुंची जहां उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारापीटा जाता रहा। इसी बीच आरोपीगण पीड़िता को वाराणसी पहुंचे और उसे वहीं उसके हाल पर छोड़कर फरार हो गए। प्यार में धोखा खाकर सब कुछ गवां चुकी पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताया। परिजनों के साथ पीड़िता जहानागंज थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में आरोपित किए गए सुम्भी ग्राम निवासी पवन राजभर व प्रमोद राजभर तथा सिधारी थाना क्षेत्र के देवराडीह ग्राम निवासी अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment