.

देवगांव कोतवाली पुलिस ने किया भारी मात्रा में शराब बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब कारोबारी

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने शनिवार की भोर में क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय कस्बा स्थित भीरा चौराहे पर भारी मात्रा में शराब के साथ मौजूद कारोबारी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से बोरे में छिपा कर रखी गई 250 शीशी नकली देशी शराब बरामद किया है। देवगांव कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक केएन प्रसाद अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर देवगांव कोतवाली लौट रहे थे। उसी दौरान भोर में करीब चार बजे भीरा चौराहे पर संदिग्धावस्था में खड़े व्यक्ति को देख पुलिस ने जब वाहन रोका तो वह भागने लगे। वाहन में बैठे एसआई के हमराहियों ने भाग रहे व्यक्ति को पीछा कर दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया। पकड़ा गया कारोबारी अर्जुन यादव जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थानांतर्गत दुधौरा गांव का निवासी बताया गया है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment