
अहरौला (आजमगढ़) : क्षेत्र के अभयपुर गांव में एक हफ्ते से लगातार गांव वालों को परेशान कर रखी रहस्यमयी आग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। हालत ये है की दर्जनों घरों के लोग अपना गृहस्ती का सब सामान ले घरों के बाहर पड़े हुए हैं। आगलगी की कुछ घटनाएं ने अब अन्धविशवास देना शुरू कर दिया है। गांव के लोग इस मुसीबत से निजात पाने के लिए तांत्रिकों का सहारा ले रहे हैं लेकिन गांव में पहुंचकर तांत्रिक भी लोगों को राहत दिलाने के नाम पर हाथ खड़े कर दे रहे हैं। इस संबंध में उपाय पूछे जाने पर भी गांव में आए ओझा, सोखा कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। इससे गांव वालों की चिंता और बढ़ती जा रही है। गैर जनपदों से बुलाए गए तांत्रिक भी अगलगी की इस रहस्यमयी घटना से निजात दिला पाने में अपने को असमर्थ पा रहे हैं। गांव में अगलगी की इधर हुई रहस्यमयी घटनाओं पर नजर डाली जाए तो गांव में पिछले शुक्रवार की शाम सियाराम हरिजन, जयराम, बाबू राम सहित तीन भाइयों का संयुक्त कच्चे मकान में लगी आग के चलते सभी की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। वहीं शनिवार की सुबह गांव के भोला गुप्ता की रिहायशी मड़ई में रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पिछले एक सप्ताह से गांव में हो इस अनोखी घटना से लोगों का चैन छिन गया है। शुक्रवार की रात आए आंधी-पानी के दौरान गांव के तमाम लोगों के सामान आदि भींग गए जो आग के भय से घर के बाहर सामान रखकर रात्रि जागरण करने को मजबूर हुए हैं। ग्रामीणों में यह बात जोरों पर है कि आखिर किसके किए की सजा गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है। गांव के अधिकतर बुजुर्ग इस अगलगी को बुरी आत्माओं का प्रकोप मान रहे हैं। घटनाएं
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment