पाचवे दिन भी डीएम ,एसपी डटे रहे
आजमगढ़। जिले के बवाल वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को पूरी तरह शांति रही। अधिकारीयों ने वि•िान्न क्षेत्रों में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया । गुरुवार को जहां चिह्नित किए गए और 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई वहीं पूर्व में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरा से की जा रही है । आइजी एसके भगत के अलावा जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एसपी अजय कुमार साहनी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से मिलते रहे । वैसे अब बवाल प्रभवित खोदादादपुर, संजरपुर, फरिहां आदि इलाकों में जनजीवन पूरी तरह से शांत हो चुका है। दुकानें खुलीं और बाजारों में चहल.पहल भी रही। यह जरूर है कि पूरी तरह से विश्वास बहाली में कुछ एक दिन और लग सकते हैं। उधर अब पुलिस ने प्रभावित क्षेत्रों में उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। देर रात तक छापेमारी का दौर चलता रहा। तमाम उपद्रवी घर छोड़कर अब भी फरार हैं। अधिकारीयों ने बताया कि ड्रोन से निगरानी का मकसद यही है कि हम पूरी तरह से क्षेत्र की स्थितियों से वाकिफ हों जिससे कार्रवाई को तेजी से करने में समस्या न हो। फरिहा सवांदादाता के अनुसार: निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर ,फरिदाबाद,संजरपुर,फरिहा सहित छठवें दिन बाजारों में खुली रौनक थी। क्षेत्र के सभी विद्यालय खुले रहे। जिलाधिकारी सुहास एलवाई,पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी,एसपी सिटी विपीन ताड़ा, सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण किया। पुलिस ने शुक्रवार को दंगा करना,अगजनी,तोडफोड़ सहित अन्य मामले में पुलिस दस लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Blogger Comment
Facebook Comment