
आजमगढ़.: शहर के कोल बाज बहादुर में मानक के विपरीत बनाया गया पब्लिक स्कूल शुक्रवार को आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा सील करा दिया गया। इस कार्रवाई से नगर के कॉलेज प्रबंधनों में हड़कम्प मच गया।बता दें कि शहर के कोल बाज बहादुर मोहल्ला में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन एकेडमी का निर्माण कराया गया है। भवन निर्माण कराते समय विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया गया था। इस संबंध में एडीए द्वारा विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी की गयी थी लेकिन प्रबंधन द्वारा नोटिस को संज्ञान में नहीं लिया गया और ना ही इस संबंध में कोई जवाब दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को एडीए सचिव ऋतु सुहास, जेई संदीप फोर्स के साथ स्कूल में पहुंचे और विद्यालय को सील करा दिया। जेई संदीप ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को पूर्व में नोटिस जारी की गयी थी लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके कारण यह कार्रवाई की गयी।>दूसरा डिमोलिशन धारा 27 के तहत विद्या हॉस्पीटल में भी हुआ क्योकि वह वन क्षेत्र में है इसलिए उसको ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया है। वह वन क्षेत्र में अवैध रूप से बनाया गया है उसका नक्शा 2014 में रिजेक्ट किया जा चुका था और उनको इस बात की भी नोटिस दी गयी थी कि उनका नकशा रिजेक्ट किया जा चुका है। वावजूद इसके उन्होने हॉस्पीटल का निर्माण करा कर उसे चालू कर दिया है। आदेश पालन कराने का समय 30 दिन का है। वैसे जीडी ग्लोबल स्कूल पर प्रशासंन कुछ नरम है सूत्रों के अनुसार स्कूल को ध्वस्तीकरण से बचने को कनवर्जन फीस देनी पड़ेगी : जीडी ग्लोबल के उपर कोई जुर्माना नही लगाया गया है। यहां से एक प्रपोजल जाना है क्योकि वहां कोई लैंड यूज नही है। जो शासन को बोर्ड बैठक होने के बाद संदर्भित किया जायेगा। जिसमें उनको कनवर्जन फिस देनी पडेगी। वह कनर्वजन फीस लगभग दो करोड़ बैठेगी। इस दौरान वे अपने स्कूल में कोई निर्माण नही करवा सकते। इसके लिए उनको नोटिस दिया गया है। मैप स्वीकत के ही मान्यता लेने पर केवल जीडी ग्लोबल ही नही बल्कि सेंट जेवियर्स सहित अन्य स्कूलो को भी लिखा जा चुका है।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment