.

घटिया निर्माण की होगी जांच, एसडीएम ने किया निरीक्षण


मुबारकपुर/आजमगढ। : रेशमी नगरी मुबारकपुर के मोहल्ला कटरा बवाली मोड़ पर नगर पालिका परिषद द्वारा निर्माण कराया गया लाखों की लागत से  निर्माण नाले व छ माह से खुले नाले को  अपने संज्ञान में लेते हुए  शुक्रवार की शाम  उपजिलाधिकारी सदर  डॉ अशोक कुमार सिंह ने अपने पुरे दल बल के साथ  मोहल्ला कटरा चौराहे पहुँच कर खुले नाले के बारे में लोगों से पूछ ताछ किये तो लोगों ने उन्हें बताया कि यह खुला नाला लगभग छ माह से ऐसे ही पड़ा है  जिससे आये दिन छोटे छोटे बच्चे गिर कर जख़्मी होते रहते है । स्थनीय लोगो ने एसडीएम को बताया और कहा कि कई बार नपा प्रशासन से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। यह सुनते ही एसडीएम सदर आग बगूला हो गये और कहाकि सरकारी पैसे की किसी कीमत पर बंदरबांट नहीं होने दिया जायेगा और सम्बंधित ठेकेदार के खिलाफ कारवाही होगी और उन्होंने तुरन्त आदेश दिए कि इस नाले के निर्माण कराने वाले ठेकेदार का भुगतान  रोका जाये और आगे से ऐसे ठेकेदार को कोई कार्य न दिया जाये ।




Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment