रानीकीसराय/आजमगढ़। प्रेम इस कदर परवान चढा की घर से फरार प्रेमिका परिजनो से बचने के लिए थाने पहुच गयी। पूरी रात चली पंचायत के बाद कोर्ट में विवाह के लिए भरोसा दिया गया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में निजामाबाद थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव निवासी युवक का ननिहाल थाना क्षेत्र के एक गांव में है। ननिहाल में ही रहते हुए पडोस की युवती से प्रेम हो गयी। प्रेम परवान चढा तो एक दूसरे से जिने मरने की कसम खा लीं। विवाह रचाने के लिए दोनो ने घर निकलने की ठान ली और गुरूवार को घर से फरार हो गये। परिजन खोज रहे थे कि पता चल ही गया और जब तक युवती को पकडते वह खुद ही थाने में पहुच गयी। अभी युवती अपने बाबत बता ही रही थी कि युवक के परिजन भी पहुच गये। थाने में देर शाम से देर रात तक पंचायत चली परिजनो ने युवती के समक्ष लाख दुहार्इ्र दी परन्तु युवती युवक से ही विवाह रचाने पर अडी रही। थक हार कर निर्णय हुआ कि थाने में नही कोर्ट में जाकर विवाह रचा ले। एसओ मिथिलेश मिश्र का कहना है कि दोनो एक ही जाति के है और साथ रहने को राजी है ऐसे में कोर्ट मैरेज के लिए बोल दिया गया है ।

Blogger Comment
Facebook Comment