आजमगढ़ : सऊदी अरब में दो साल से फंसे जनपद के अजय कुमार भारद्वाज को वतन वापस लाने के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने मुहिम छेड़ दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम जयनगर जिगनी, बाबू की खजुरी के निवासी अजय कुमार भारद्वाज एक मई 2012 को सऊदी अरब में जेसीबी चालक पद पर नौकरी करने के लिए एक कंपनी में गया था। एक मई 2014 को ही बीजा की अवधि पूरी हो गई। कंपनी के मालिक अब्दुल रहमान, अवध रहमान हादी द्वारा उक्त पद हेतु जो वेतन देने के लिए कहा था न तो उसके अनुसार वेतन दिया बल्कि कागजात को अपने पास रख लिया। उसे अपने मुल्क वापस नहीं आने दे रहा है। ऐसे में विदेश मंत्री भारत सरकार सुषमा स्वराज जी को पत्र लिखकर व ट्वीट करके मामले को अवगत कराया है और उसे लाने की पहल शुरू कर दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment