.

अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत

मुबारकपुर (आजमगढ़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के टड़िया मलिक सूदनी गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि भाई घायल हो गया। इससे परिवार में जहां कोहराम मच गया वहीं गांव में भी मातम पसरा रहा। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी सुरेश प्रजापति (45) शुक्रवार की सुबह अपनी भतीजी का रिश्ता तय करने के लिए भाई हरिराम के साथ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जा रहा था। सुबह करीब साढे नौ बजे बाइक सवार दोनों भाई जैसे ही टड़िया मलिक सूदनी गांव के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां बतायी गयी हैं। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment