.

भाजपा की जीत पर खुशी मनाने का क्रम जारी


आजमगढ़ : भाजपा की जीत पर खुशी में  मिठाई बंटाने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपाई जगह-जगह नुक्कड़ व चट्टी चौराहों पर पार्टी के बढ़ते जनाधार का बखान कर रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय ¨सह के आवास पर पार्टी की जीत पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। श्री ¨सह ने कहा कि अब भाजपा की चौतरफा लहर चल रही है। इस अवसर पर दीपक चतुर्वेदी, भोला सिंह , अजय मौर्या, शंभू निषाद, मुन्ना सिंह , मंटू एडवोकेट, अखिलेश चतुर्वेदी, विजेन्द्र राय, रोहित चतुर्वेदी, राकेश सिंह , महेन्द्र सिंह  एडवोकेट, बृजराज चौबे शामिल थे।  जीयनपुर में वरिष्ठ नेता जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में नगर में विजय जलूस निकाला गया। उन्होंने  कहा कि पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। इस दौरान संतोष जायसवाल, ज्ञानेन्द्र मिश्र, धर्मेन्द्र सिंह , आलोक, योगेन्द्र शास्त्री रामजनम सिंह , रामकवल गुप्त कैलाश राय उपस्थित थे। मेहनाजपुर प्रतिनिधि के अनुसार जामुडीह गांव में उदय प्रताप सिंह  के आवास पर अखिलेश मिश्र गुड्डू के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया है। तरवां में भाजपा की जीत पर झूमे कार्यकर्ता सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा एवं जिला पंचायत सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू के तरवां स्थित आवास खुशी में मिठाई बांटा और आतिशबाजी की। अखिलेश मिश्र ने कहा कि यह केन्द्र सरकार के कार्यों तथा वहां के कार्यकताओं के मेहनत का फल है जहां जिस राज्य में हम नहीं थे वहां भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। इस अवसर पर सूर्यमणी सिंह  संतोष सिंह  कक्कू, चंद्रपाल सिंह , अशोक सिंह , उदय सिंह , बब्बू सिंह , शिवाजी सिंह , मृत्युंजय सिंह , दिलीप जायसवाल, सोनू उपस्थित थे। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment