.

पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने किया ए0 टी0 एम0 का लोकार्पण


आजमगढ़। जनपद के प्रधान डाकघर परिसर में लगे डाक विभाग के प्रथम एटीएम का लोकार्पण पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने सोमवार को एक समारोह में विधिवत किया।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने कहा कि डाक विभाग  वर्षों से जनता की सेवा करता आ रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा डाक विभाग के विकास के लिए इसका आधुनिकीकरण करते नित्य इसकी सेवाओं को नया आयाम दिया जा रहा है। जनता की सुविधा  में यह एटीएम मशीन काफी योगदान करेगी। प्रवर अधीक्षक बी0 एल0 परसोया ने बताया कि डाकघर नित नई सेवाओं के साथ नई ऊँचाईयों की तरफ अग्रसर है। डाकघर का यह एटीएम ग्राहकों के धन आहरण में आसानी पैदा करेगा। उन्होंने बताया कि अन्य डाकघरों में भी एटीएम सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा। इस मौके पर डिप्टी पोस्ट मास्टर रामदयाल यादव, परिवाद निरीक्षक विनोद कुमार सहित आर0 डी0 यादव, आर0 एस0 दूबे, बी0 एल0 गुप्ता, राम अधार, सूर्यप्रकाश यादव, अजय कुमार यादव, धर्मेश कुशवाहा, आर0 पी0 यादव, सुबास श्रीवास्तव, पंकज यादव, आकाश साव सहित अनेकों अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment