वाहन चालकों में मचा हड़कंप,कईयों को हिदायत देकर छोड़ा
आजमगढ। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के सख्त निर्देश पर पूरे जनपद में वाहन चेकिंग किया गया। वाहन चेकिंग से बाइक सवारो व कार स्वामियों में हड़कंप मचा रहा जो जिधर मुड़ गया वही से फरार होने लगे। नगर क्षेत्र में शहर कोतवाल मो.ईसा खां के नेतृत्व में काली चौरा पर वाहन चेकिंग किया गया। शहर कोतवाल मो.ईसा खां ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुल 19 वाहनों का चालान किया गया जिसमें से 4 वाहनों को सीज कर दिया गया। समन शुल्क के तौर पर 37 सौ रूपये वसूले गये है। यह अभियान इसी तरह से चलता रहेगा।
उधर शहर के मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस ने संघन चेकिं ग किया । एक भी वाहन को बिना कागजात,डीएल सहित अन्य कागजातों को बगैर देखे जाने नही दे रहे थे। सिविल लाइन गिरजा घर चौराहे पर टीएसआई जेपी यादव ने बताया कि 22 वाहनों को चालान किया गया जिसमें 18 का समन शुल्क वसूला गया और 7 वाहनों को शीज कर दिया गया। वसूली के तौर पर 62 सौ रूपये वसूले गये।

Blogger Comment
Facebook Comment