.

शहर में उड़ा ड्रोन कैमरा,लोगों के आकर्षण का रहा केंद्र


आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने सोमवार को शहर के पहाड़पुर,तकिया ,मुकेरीगंज सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण  किया। साथ शांति व्यवस्था के लिए शहर में जगह जगह रूट  मार्च भी  किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने क्षेत्र की गतिविधियों  पर नजर रखते हुए पहाड़पुर में ड्रोन कैमरा उडवाया और जगह जगह यह कार्य चलता रहा ।
वहीँ  निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर सोमवार को एसपी सिटी विपिन ताड़ा ने  ड्रोन कैमरा उड़ाने से जहां कुछ लोगों के लिए वह कौतूहल बना रहा तो वहीं कुछ लोग इसे पुलिस द्वारा गाँव के अंदर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उपयोगी बताया । बता दें कि 14 मई को हुये खुदादादपुर गाँव में सांप्रदायिक बवाल को सँभालने  में प्रशासन को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था। तब जाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हुई।  बवाल को सँभालने  के लिए शासन ने कमिश्नर, डीआईजी व एसपी दयानंद मिश्रा को हटाना पड़ा था।  बाद में प्रशाशन द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद माहौल  अब पूरी तरह शांत हुआ। घटनाओं से सबक ले प्रशाशन अब अपनी तैयारियों को चाक चौबंद रख रहा है ड्रोन कैमरा इन्ही प्रयासों में से एक है।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment