आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के सिरही ग्राम सभा निवासी अर्जुन उर्फ बटुकेश्वर ने सोमवार को पुलिस कप्तान को प्रार्थना-पत्र देकर प्रधान के दबाव में आकर रौनापार पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमों में फँसाये जाने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार की है।
पीड़ित अर्जुन ने बताया कि उसने वर्तमान प्रधान से ग्राम पंचायत के आय-व्यय सम्बन्धित जनसूचनाधिकार कानून 2005 के तहत् जानकारी माँगी है जिससे बौखलाए प्रधान के लोगों ने स्थानीय पुलिस से मिली भगत कर उसे गत 5 मई को 3/25 आर्म्स एक्ट एवं गुण्डा एक्ट के मुकदमें में फँसाकर परेशान किया जा रहा है।
अर्जुन ने मामले की निष्पक्ष जाँच कराकर उस पर लगे फर्जी मुकदमें को खत्म कर उसके प्रति न्याय करने की गुहार लगायी है।

Blogger Comment
Facebook Comment