आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर (नूरूद्दीनपुर) के दलित ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर चकबन्दी विभाग द्वारा दलित कब्रिस्तान को अन्यत्र किये जाने तथा दबंग चकधारकों को उस भूमि पर कब्जा दिलाने का विरोध करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। दलित ग्रामीणों का कहना है कि जो भूमि चकधारकों को आबंटित की गयी है वह वर्षों से दलितों का कब्रिस्तान है जिसमें उनके पूर्वजों के शव दफनाए गये हैं।
ग्रामीणों ने पूर्वजों से चली आ रहे दलित कब्रिस्तान की भूमि से कब्जा हटवाकर पुरानी जगह की कब्रिस्तान सुरक्षित कराने की जिलाधिकारी से माँग की है।
इस मौके पर दयानन्द कुमार, राकेश, कमलेश, उमाशंकर, श्यामलाल, सन्तलाल कुमार, हरिश्चन्द्र, राजू, अरविन्द कुमार गौतम, पलकधारी, हीरालाल, रविकान्त कुमार, अनूप, बेचू, ध्यान राम, पतिराज आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Blogger Comment
Facebook Comment