.

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया


आजमगढ़ : मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को मेहता पार्क में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवंबर 2011 के बाद नियुक्त महिला स्वास्थ्यकर्मियों की 2800 ग्रेड पे दिया जाए। महिला स्वास्थ्यकर्मी की पदोन्नति करके निरीक्षण महिला कार्यकर्ता से कराई जाए। प्रसव कराने हेतु उपकेंद्रों की व्यवस्था कराई जाए। इससे महिलाओं को परेशानी होती है। इसके अलावा जनपद से अन्यंत्र क्षेत्रों में स्थानांतरित की गई 38 महिलाओं के स्थानांतरण रोकने की मांग की गई। स्थानांतरण न रोकने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह , हरिहर सिंह , गिरजावती राय, राधिका देवी, सुनीता सिंह , कुसुम सिंह , अराधना, कालिका देवी, नीरज विश्वकर्मा, सावित्री देवी, छोहाड़ी देवी, सुनीता मौर्य आदि उपस्थित थीं
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment