.

.

.

.
.

आर्गेनिक इंडिया ने किसानों को भेंट किया हैण्डपम्प व शौचालय


विदेशी मेहमानों ने ली किसानों से तुलसी खेती की जानकारी

आजमगढ़। तुलसी  की खेती में अब आजमगढ़ जनपद अपनी विशिस्ट पहचान बना चुका है बहुराष्ट्रीय कम्पनी आर्गेनिक  इण्डिया के आजमगढ़ के कैम्पस में विश्व के कई देशो से डिस्ट्रिबुटर्स आये और स्थानीय किसानो से मिल कर तुलसी की खेती की जानकारी ली और उनको सराहा एवं प्रोत्साहित  किया।
बता दे कि आग्रनिक इण्डिया जो कि अपने उत्पाद लगभग 41 देशों में निर्यात करता है। जिसमें विशेषकर आजमगढ़ से उगी तुलसी से निर्मित तुलसी चाय शामिल है। जिसे विश्व भर में उसकी औषधिक तत्वो और गुणवत्ता के लिए सराहा जाता है। आर्गेनिक  इण्डिया ने जैविक आंदोलन की शुरूवात आजमगढ़ जिले से वर्ष 2000 में की थी। आज आजमगढ़ में ही यह खेती 400 एकड़ तक फैल गयी और जिले के 300 लगभग किसान तुलसी की जैविक खेती को कर लाभ प्राप्त कर रहे है। शुक्रवार को दुनिया के विभिन्न देशों से आये आग्रनिक इण्डिया के वितरकों ने जिले के कम्हेनपुर क्षेत्र के किसानों से मिलकर जानकारियां हासिल की। इस मौके पर जैविक खेती में लगी कम्पनी आग्रनिक इंडिया ने क्षेत्र के निवासियों को एक टयूवेल, चार इंडिया मार्का हैण्डपम्प एवं निर्मित 40 शौचालयों को सौंपा। इस दौरान फ्रान्स से सामी सेनोवर, अमंडा माडेलिन व मुलर, न्यूजीलैण्ड से भारत स्वरूप दूबे व सपना मिश्रा,नार्वे से रांदी एंजिल पीटरशन, दुबई से गुरू महेश श्रीनिवासन, चेक रिपब्लिक से दाविद जैकमिक, लेवेटा सकुहरेसका, आस्ट्रेलिया सेअन्द्रेव, टाटियाना, जिलेवा, बुल्गेरिया से लेवो क्रिस्टोफर व सिंगापुर से आये कुतुब ने किसानों से जानकारी हासिल की। विदेशी मेहमानों का स्वागत बलराम सिंह, सौरभ तिवारी और नीरज सिंह ने किया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment