आज़मगढ़ 04 मई 2016-- उप निदेशक कृषि रक्षा आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ गोपाल दास ने बताया कि अनाज के असुरक्षित भण्डार से कीटो, चूहो व नमी से लगभग 10 प्रतिशत तक की हानि हो जाती है इससे बचने के लिए किसान भाईयो से अपील किया है कि भण्डारण के पूर्व अनाज को अच्छी तरह से सूखा लें। तथा गोदामों की दीवारों, छत या फर्श आदि पर जो भी दरारे हो उन पर सीमेन्ट लगाकर बन्द कर दें। और उन्होने बताया कि यदि अनाज पुराने बोरों में रखना है तो उन्हें अच्छी तरह साफ करके 15 मिन्ट तक उबलते पानी में रखे या 5 प्रतिशत मैलाथियान के घोल से उपचारित करे या बोरो को उलटकर तेज धूप में कम से कम 6 घण्टे तक सुखाये ताकि उनमें छुपे कीट व उनके अण्ड़े आदि नष्ट हो जाय। तथा खाने वाले अनाज में नीम की सूखी पत्ती 3 किग्रा/कुन्टल की दर से तथा बीज वाले अनाज में 5 प्रतिशत मैलाथियान चूर्ण की 250 ग्राम प्रति कुन्टल बीज की दर से मिलाकर रखें। एवं कोठियों (बखारी) में भंडारित अनाज के ध्रूमण के लिए एल्यूमिनियम फास्फाईड के 10 ग्राम पाउच प्रति 5 क्विंटल पर प्रयोग करें।
उन्होने बताया कि अनाज भण्डारण की अधिक जानकारी अथवा अन्य किसी समस्या के समाधान हेतु किसान भाई अपने विकास खण्ड स्थित कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी से अथवा मोबाईल नम्बर-9235629506 या 9415592498 पर सम्पर्क कर सकते है।

Blogger Comment
Facebook Comment