.

चुनावी रंजिश में गोली लगने से प्रधान पक्ष के 02 गम्भीर


आजमगढ़.: मेहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में बुधवार की भोर में दबंगों ने ग्राम प्रधान के दरवाजे पर सो रहे उसके दो अंगरक्षकों को गोली मार दी। दोंनो को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को तीन दिन पहले हुई गोलाबारी और चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। उक्त ग्रामसभा के प्रधान कमलेश सिंह पुत्र वेचन सिंह ने सुरक्षा के लिए गांव के ही सतेंद्र सिंह (35) पुत्र राम अवतार सिंह व चंदन यादव (22) पुत्र रामदुलारे को अपना अंगरक्षक रखा है। बुधवार की रात दोनों प्रधान के घर के सामने सोये थे। भोर में कुछ लोग असलहे से लैश होकर आये और दोनों को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गये। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त गांव में तीन दिन पूर्व वाहन को पास न देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय एक पक्ष के लोगों ने युवक को मारने पीटने के साथ ही जमकर फायरिंग की थी। लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। उस घटना के बाद से ही गांव में तनाव था। बुधवार की भोर में दोनों अंगरक्षकों को गोली मारने की घटना को उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment