जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज ब्लाक के ऐसिहासिक बडैला ताल पर हो रहे अवैध कब्जे से नाराज छात्र सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटवाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी।
छात्र सेना के प्रमुख राजनरायण यादव ने कहा कि बडैया ताल ऐतिहासिक महत्व रखता है। इसका क्षेत्रफल भी काफी अधिक है। सैकड़ों बीघे में फैले इस ताल से न केवल क्षेत्र के पशुओं की प्यास बुझती है बल्कि सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ बनाने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले कुछ दिनों से भू माफियाओं की नजर इस ताल पर है लगातार बनी हुई है। यहीं नहीं तालाब पर तेजी से अतिक्रमण किया जा रहा है। तालाब पटने से क्षेत्र में जल संकट और बढ़ जायेगा। शेषनाथ यादव ने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में जल संकट काफी बढ़ गया है। इसके बाद भी प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। मारकंडेय राजभर ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द अतिक्रमण को रोका जाय। इंदल और लक्ष्मण मौर्य ने कहा कि ठंड में विदेशी पक्षियों के लिए यह तालाब शरणस्थली बनता है। क्षेत्र के लोग यहां से सिंचाई करते है। यदि तालाब पर कब्जा हो गया तो पानी की समस्या तो बढंेगी ही साथ ही एक ऐतिहासिक ताल का अस्तित्व मिट जायेगा। यदि प्रशासन तत्काल कार्रवाई नहीं करता और अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो हम आंदेालन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर लक्ष्मण यादव, अजय कुमार, रामकृष्ण, संजय, संतोष, मंगल, रमेश, राम प्रवेश आदि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment