महराजगंज (आजमगढ़) : स्थानीय कस्बा अंतर्गत सहदेवगंज मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी सवार महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटे आरोरिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। आटो सवार लोग रौनापार थाना क्षेत्र के बैदौली गांव से अतरौलिया थाना क्षेत्र के पौहारी की सरैया स्थित सैय्यद मजार पर आयोजित उर्स मेले में शामिल होने जा रहे थे। रौनापार क्षेत्र के बैदौली गांव से दर्जन भर महिलाएं व बच्चे शनिवार की सुबह अतरौलिया थाना क्षेत्र में लगे उर्स में शामिल होने के लिए किराए पर लिए गए आटोरिक्शा पर सवार होकर जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे दर्शनार्थियों से भरा आटोरिक्शा महराजगंज कस्बा स्थित सहदेवगंज मोड़ पर पहुंचा। इसी दौरान सहदेवगंज की ओर से आ रहे पिकअप वाहन की गति तेज देख आटोरिक्शा के आगे चल रही स्कूटी सवार महिला ने मोड़ पर ब्रेक मारा और स्कूटी सहित गिर पड़ी। तभी स्कूटी के पीछे आ रहा आटोरिक्शा महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आटो में सवार बैदौली ग्राम निवासी प्रभा देवी (35) पत्नी रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी गांव की सावित्री देवी (32), बच्ची देवी (45), कंचन (19) व पुष्पा (17) घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद आटो व स्कूटी चालक दोनों मौके से फरार हो गए। मृतका का पति आजीविका हेतु दिल्ली रहता है। मृतका अपने तीन पुत्रों के साथ घर पर रहती थी। दुर्घटना के वक्त उसके बच्चे घर पर मौजूद थे।
दर्शनार्थियों से भरा आटोरिक्शा पलटा, महिला की मौत

Blogger Comment
Facebook Comment