आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमहरा गांव के पास शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क पर अचानक आई नील गाय से बाइक की टक्कर में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कप्तानगंज क्षेत्र के भरौली ग्राम निवासी 30 वर्षीय निरंजन व 32 वर्षीय रामू शनिवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बाइक से वापस घर लौटते समय रात करीब साढ़े आठ बजे कुसमहरा गांव के पास नीलगाय से बाइक की टक्कर हुई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सिर में घातक चोट लगने के कारण निरंजन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि रामू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं।
नील गाय से टकरा कर बाइक सवार की मौत , साथी घायल

Blogger Comment
Facebook Comment