आजमगढ़ : जिला अस्पताल में घायलावस्था में भर्ती कराई गई महिला सहित दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी मुन्नी वर्मा (27) पत्नी संजय वर्मा को बीते 23 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकीय सलाह पर परिजन उसे वाराणसी ले गए। कुछ समय तक चले उपचार के बाद घायल मुन्नी को घर लाया गया। जहां पुन: उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की सुबह मुन्नी ने दम तोड़ दिया। मृतका का मायका भी मुकेरीगंज मुहल्ले में स्थित है। मायके वालों का आरोप है कि आटो पर बैठकर पति के साथ कहीं जाते समय दोनों के बीच कहासुनी हुई और पति ने मुन्नी को आटो से धक्का देकर गिरा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ससुराल पक्ष पर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इसी क्रम में बीते बुधवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल 30 वर्षीय अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शनिवार की रात करीब 12 बजे घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संभव नहीं हो सकी। शव को मर्चरी रूम में रखा गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment