.

आग लगने से विवाहिता की मौत, दहेज़ हत्या का आरोप

ससुरार के लोग घर छोड़कर फरार, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दी तहरीर 

आजमगढ़. देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे में एक विवाहिता दहेज की आग में जल गयी। ससुराल पक्ष के लोग घटना को आत्महत्या बता रहे है। जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताते है कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी सूरज के 20 वर्षीय पुत्री रीना की शादी एक वर्ष पूर्व लालगंज कस्बे के रविदासनगर वार्ड निवासी रामनयन से हुई थी। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ इसके बाद रीना ने रात करीब 12 बजे शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। गंभीर रूप से झुलसी रीना को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
देर रात उपचार के दौरान रीना की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रीना की मौत के बाद ससुराल के लोग फरार हो गये। शनिवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर मृतका की मां शीला देवी देवगांव कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर दहेज के लिए रीना को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। शीला में मुताबिक ससुराल के लोग दहेज के लिए अक्सर उसे प्रताडि़त करते थे। रीना ने कई बार खुद उसे यह बात बतायी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment