.

कब्र को लेकर हुआ विवाद ,पुलिस व अधिकारियो ने मामला सुलझाया

पुलिस व राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में खोदी गयी कब्र


आजमगढ़. फरीदाबाद की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि शनिवार को शेखपुर हुसाम गांव में कब्र को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गरमा गरम बहस में लग गए । समय रहते राजस्व अधिकारियों और पुलिस से स्थित को संभाल लिया। पुलिस और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदी गयी। अधिकारियों ने भूमि का सीमांकन कर कब्रिस्तान की चहारदीवारी कराने का निर्देश दिया। 
बताते हैं कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के शेखपुर हुसाम गांव निवासी इसनदार 40 पुत्र अनोखे अहमद का शनिवार की सुबह निधन हो गया। शव को दफन करने के लिए लोग कब्र खोद रहे थे तभी ग्राम प्रधान राम प्रसाद मौके पर पहुंचे और पशुचर की भूमि बताने हुए कब्र खोदने से रोक दिया। इसका लोगों ने विरोध किया तो बात बढ़ गयी। थोड़ी ही देर में प्रधान समर्थक और मृतक पक्ष के लोगों में गरमा गरम बहस शुरू हो गयी। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष निजामाबाद और एसडीएम को दे दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष मय फोर्स मौंके पर पहुंच गये, लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। तभी वहां तहसीलदार, लेखपाल भी पहुंच गये। अनोखे ने आरोप लगाया कि शव के अंतिम संस्कार में जानबूझकर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। जबकि यह उनकी पुश्तैनी कब्रिस्तान है। परिवार के लोग सौ वर्षो से इसी कब्र में दफन होते रहे है। उन्होंने मौके पर कुछ पुरानी कब्र के निशान भी दिखाये। वहीं प्रधान लगातार यह कहते रहे कि उक्त भूमि पशुचर है। मामले की गंभीरता के देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोदवाई गयी। साथ ही तहसीलदार ने लेखपाल को कब्रिस्तान की भूमि को सीमांकन कर अलग करने और चहारदीवारी कराने का निर्देश दिया। इसके बाद शव को शुपुर्दे खाक किया गया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment