संघर्ष समिति गठित
आजमगढ़। विश्व विद्यालय अभीयान की पहाड़पुर में नजीर अहमद मंसूरी के आवास पर डा0 वेद प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई। संचालन रामाज्ञा यादव ने किया। बैठक में आवासीय विश्व विद्यालय की स्थापना हेतु सरकार पर दबाव बनाने पर विचार विमर्श किया गया। अ•िायान के संयोजक डा0 सुजीत भूषण ने कहा कि यह अभियान जनपद की भावी पीढ़ी के के लिए संघर्ष कर रहा है। शीघ्र ही लखनऊ विधान सभा पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मा0 शि0 संघ के प्रदेश महामंत्री इन्द्रासन सिंह ने आजमगढ़ में विश्व विद्यालय की स्थापना को आवश्यक बताया । बैठक में व्यापार मण्डल के नगरध्यक्ष सन्त प्रसाद अग्रवाल सन्तूबाबू सहित डा0 शिवानन्द यादव, महेन्द्र, परवेज आलम, राकेश सिंह, इसरार , सुनील, जूही श्रीवास्तव, सुनीता, अबरार, अयूब, मास्टर कलाम आदि ने जनपद विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग का समर्थन किया। बैठक में एक संघर्ष समिति का भी गठन किया गया।
माध्यमिक शिक्षक संघ 23 अप्रैल को देंगे धरना
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ की हरिऔधनगर स्थित कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में शिक्षा के बाजारीकरण, सत्र परिवर्तन सहित अन्य माँगों को लेकर 23 अप्रैल को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। संचालन जिला मंत्री प्र•ााकर राय ने किया।
जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह ने बताया कि शिक्षक के बाजारीकरण पर रोक, शिक्षा सत्र परिवर्तन, पेंशन बहाली, सेवा शर्तों के तहत उपलब्ध सुविधाओं की अनुमन्यता में बाधाओं, पारिश्रमिक •ाुगतान में विलम्ब, •ार्ती पर रोक हटाने तथा वित्तविहीन शिक्षकों के वेतन आदि मसलों को लेकर धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिला मंत्री प्र•ााकर राय ने शिक्षकों से •ाारी संख्या में शामिल होकर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया।
बैठक में मुन्नू यादव, सर्वेश्वर पाण्डेय, परशुराम यादव, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार चतुर्वेदी, रिजवान अहमद, ओमप्रकाश, मानवेन्द्र विद्यार्थी, सुनील यादव, फख्रूद्दीन, अजीत तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, जगदम्बा, राजेश यादव, सत्यप्रकाश, शिवमूर्ति, विनय शुक्ल, पंकज कुमार सिंह, गोमती यादव, चित्रसेन सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, धनंजय पाण्डेय, मरगूब आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment