फौहारे का उद्घाटन कर मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा की आजमगढ़ का विकास निरन्तर हो रहा है इसमें यहाँ की जनता का सहयोग और जिलाधिकारी का प्रयास सराहनीय है । प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री का विशेष योगदान है । श्री यादव ने कहा की वह खुद सात बार विधायक रहे है लेकिन जितना विकास कार्य इस बार हो रहा है उतना कभी नहीं हुआ । उन्होंने कहा की शहर हो गाव पुरे जनपद में विकास की गंगा बह रही है आने वाले दिनों में इस जनपद का कायाकल्प हो जाएगा यह भी जिला महानगरों की तर्ज पर विकसित हो जाएगा ।
जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने कहा की जनता के सहयोग से ही यहां विकास कार्य संभव हुआ । जनता का सहयोग निरन्तर जारी है आने वाले दिनों में पुरे शहर का रंगरूप बदल जाएगा शहर को फोरलेन से जोड़ने का काम आगामी तीन से चार महीनो में दिख जाएगा । उन्होंने कहा की समय के साथ बदलाव जरुरी है आने वाली पीढ़ियां यहां के लोगो को याद करे इसी सोच के अनुरुप कार्य हो रहा है उन्होंने इस विकास कार्य में जनता के अतिरिक्त यहां के जनप्रतिनिधियों व स्वयं सेवी संस्थानों के सहयोग की सराहना की । जिलाधिकारी ने कहा की जाम की समस्या से निजात दिलाने और शहर को खूबसूरत बनाने का उनका संकल्प है इस दिशा में उनका निरन्तर प्रयास जारी है उन्होंने कहा की कतिपय लोगो की वजह से आजमगढ़ का नाम जिस तरीके से बदनाम करने की साजिश की गई वह कुछ दिनों में लोगो के दिलोदिमाग से मिट जाएगा । आजमगढ़ की पहचान खूबसूरत जगह के रूप में जानी जायेगी ।
पुलिस अधीक्षक दयानद मिश्र ने कहा की जब एक वर्ष पूर्व मई यहां आया था तो शहर की तस्वीर कुछ और थी और जब वह यहाँ एस पी के रूप में आये तो पूरी तस्वीर बदल चुकी थी , उन्होंने सभी को इस कार्य के लिए बधाई दी । सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा की यहाँ के विकास कार्य का श्रेय जनता और जिलाधिकारी को तो है ही लेकिन मुलायम सिंह यादव के सांसद बनने के बाद यहाँ की तस्वीर बदल गई ।
डेंटल कालेज के संस्थापक बजरंग त्रिपाठी ने कहा की शहर खूबसूरत हो रहा है उसमे जो भी सहयोग उन्हें देना होगा वह हमेशा देते रहेंगे । उन्होंने जिलाधिकारी की सराहना की कहा उनके सोच से ये कार्य संपन्न हुआ । साहित्य्कार प्रभुनारायण प्रेमी ने राहुल सांकृत्यायन के जीवन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर डेंटल कालेज के चेयरमैन डाक्टर कृष्णमोहन त्रिपाठी ,रविंद्रनाथ त्रिपाठी श्रीनाथ सहाय पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका माला द्विवेदी ,प्रवीण सिंह सुधीर अग्रवाल हरिश्चन्द यादव ,शिवगोविंद यादव सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Blogger Comment
Facebook Comment