पवई (आजमगढ़) : स्थानीय बाजार में थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर शनिवार की रात चोरों ने एक कपड़े की दुकान में नकब लगाकर बीस हजार नकदी सहित पचास हजार रुपये का सामान गायब कर दिया। इस मामले में पीड़ित की तरफ से तहरीर पवई थाने में दे दी गई है।थाना क्षेत्र के चकभुजुरी गांव निवासी महीप की पवई बाजार में कपड़े की दुकान है। शनिवार की देर शाम दुकान का शटर बंद कर वह अपने घर चले गए। इस बीच रात में चोर दुकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए। दुकान में कैश बाक्स में रखा बीस हजार नकद, 30 साड़ी, 25 रेडीमेड शर्ट व 20 पैंट लेकर भाग निकले। दुकानदार महीप रविवार की सुबह नौ बजे के करीब जब अपनी दुकान खोला तो पीछे से नकब कट देखकर अवाक रह गया। पीछे से ऊपरी हिस्से से चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे और सारा सामान तितर-बितर था। इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन की। इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment