.

चंद्रशेखर की समाजवादी सोच के अनुरूप चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

जहानागंज (आजमगढ़) : आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर रामपुर स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व प्रथम समाजवादी विचारक युवा तुर्क चंद्रशेखर की 90वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रियम्बदा सिंह व सठियांव के पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह समेंदा सहित आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आज के परिवेश में चंद्रशेखर के कृत्य व विचारधारा अत्यंत प्रासंगिक है। गांव-गलियारों की मेड़ व पगडंडी से दिल्ली का सफर इतना आसान नहीं होता है परन्तु यह सफर तय करके चंद्रशेखर ने एक इतिहास रचने का काम किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर की समाजवादी सोच के अनुरूप चलने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लें। यही हमारी चंद्रशेखर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रभुनाथ यादव सिंह, शकील अहमद, छोटू पांडेय, कमलेश राय, अजय सिह, विजय बहादुर सिंह, वैशाली यादव, बिलराम सिंह , विक्रांत सिंह , मुन्ना पांडेय, शहजाद, बल्लू सिंह, रमेश कन्नौजिया, रामअवतार उर्फ टिंकू, उदयशंकर, राणा प्रताप , रविन्द्र राय, अच्छे लाल यादव, वीरेन्द्र राजभर आदि उपस्थित थे। गायक वीरेन्द्र राजभर ने चंद्रशेखर पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सबको आनंदित कर दिया। अध्यक्षता प्रियम्बदा सिंह व संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment