आज़मगढ़ 18 अप्रैल 2016-- जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मिसिलबन्ध रजिस्टर जमीनदारी विनाशकारी अधि0, मिसिलबन्द रजिस्टर भू राजस्व अधि0 के रजिस्टरों को देखा। उन्होने बताया कि पुराने वादों को जल्द से जल्द निस्तारण करें। तत्पचात उन्होने आर0के0 रूम का निरीक्षण किया उन्होने उसमें आर-6, कार्य विभाजन का रजिस्टर, सर्विस बुक, आपदा एवं आम आदमी बीमा योजना से सम्बन्धित राजिस्टरों को देखा। आर-6 रजिस्टर के ठीक प्रकार से रख-रखाव न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी से कहा कि सम्बन्धि कर्मचारी से स्पस्टीकरण मांगे। और फाइल का सही तरीके से न बनने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सोबिन अहमद से स्पटीकरण मांगने को कहा। जिलाधिकारी ने लेखपालों के सर्विस बुक का भी निरीक्षण किया जिसमें दो कर्मचारियों के सर्विस बुक में गोपनीय प्रविटी 2012-13 की नही पायी गयी इस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त किया। उन्होने विभिन्न आय/व्यय रजिस्टर को देखा तथा व्यापार कर मांग रजिस्टर, स्टैम्प मांग रजिस्टर तथा पेशी रजिस्टर को देखा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर डा0 अशोकक कुमार सिंह, तहसीलदार न्यायिक, पेशकार एवं तहसील सदर के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थें।
Blogger Comment
Facebook Comment