बूढ़नपुर (आजमगढ़): लखनऊ-फैजाबाद हाइवे पर कप्तानगंज के कौड़िया बाजार के समीप शनिवार की सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कौड़िया बाजार निवासी सुग्रीव उर्फ सुखई निषाद (30) पुत्र स्व. रमाशंकर निषाद जीविकोपार्जन हेतु कौड़िया बाजार स्थित देशी शराब की दुकान के समीप अंडा बेचता था। शुक्रवार की शाम भी अंडे की दुकान लगाया था लेकिन दूसरे दिन सुबह उसका शव हाइवे के किनारे स्थित नाले में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ बूढ़नपुर राधेश्याम कौल व थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश ¨सह पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को थाने ले गए जहां आवश्यक कार्रवाई लग गए। वैसे ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा थी लेकिन एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। इससे छोटे दो भाई संजय व धनंजय बाहर रहते हैं। मृतक के दो पुत्र अंकित (10) व गोलू (5) हैं। पत्नी सुमन बच्चों के साथ कंधरापुर के सेहदा स्थित मायके तो उसकी मां भानमती महराजगंज के मोलनापुर मायके में गई थीं।
Blogger Comment
Facebook Comment