.

मासूम की हत्या को लेकर पिता ने डीएम से न्याय की लगाई फ़रियाद


बोंगरिया (आजमगढ़) : डा. राम मनोहर लोहिया गांव भदिया में चौपाल के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के सामने तख्ती लिए मासूम छात्र किशन उर्फ कृष्ण (6) को न्याय दो के मांग के साथ पिता हीरालाल के साथ ग्रामीण पहुंचे।  ग्रामीणों ने कहा कि 27 जनवरी को स्व. रामकुंवर सिंह  इंटर कालेज ¨सिंघपुर कटहन में सब्जी की चाकू से किशन की निर्मम हत्या कर दी गई थी। किशन के माता-पिता ने अधिकारीद्वय से रो-रोकर कहा कि ढाई माह बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी बेखौफ घूम रहे हैं। आरोप लगाया कि इन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है और पुलिस लाचार है। पिता हीरालाल व माता प्रतिमा ने रो-रोकर  के दिन दहाड़े स्कूल में मेरे बेटे की हत्या हो गयी और  इस संबंध में स्कूल प्रशासन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर डीएम व एसपी ने कहा कि मामले की जांच होगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
तब पिता ने कहा कि 'न्याय नाही मिलल त हम सड़क जाम करब' अऊर परिजन के साथ आत्महत्या कै लेब'। जिलाधिकारी ने कहा कि यह दुखद है। ईश्वर आपको दुख झेलने की शक्ति दें। कहा कि खोया हुआ बच्चा तो नहीं दे सकते लेकिन न्याय जरूर दिलाएंगे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment