.

पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी

संपत्ति बेचने को लेकर पत्नी से हुआ था झगड़ा
आजमगढ़.: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर में संपत्ति बेचने को लेकर पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक की पत्नी और दो बच्चे मुंबई में हैं उन्हें घटना की जानकारी दे दी गयी है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मुन्ना गुप्ता पिछले कुछ वर्षो से वह अपनी पत्नी संध्या और दो बच्चों के साथ मुंबई में रहता था। जबकि उसकी छोटी पुत्री पूजा 12 नंदपुर निवासी अपने मौसा गणेश गुप्ता के घर रहती है। पांच माह पूर्व गणेश घर आ गया था जबकि उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ मुंबई में ही रहती है। बताते है कि संपत्ति को बेचने को लेकर पति पत्नी में मतभेद था। संध्या मुन्ना को संपत्ति बेचते से मना कर रही थी।
शनिवार को इसी बात को लेकर पति पत्नी में फोन पर झगड़ा हुआ और पति मुन्ना गुप्ता ने रात में फंदा डालकर खुदकुशी कर लिया। रविवार सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मुन्ना की पत्नी को दे दी गयी है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment