.

किशोरी के साथ किया दुष्कर्म,रिपोर्ट दर्ज


सठियांव/आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में  रविवार की देर रात को गांव में एक कार्यक्रम  में तेरह वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। सूत्रों के अनुसार गांव में तिलक तिलक का मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान एक युवक ने खाने के बहाने किशोरी को चार पहिया वाहन में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया तो परिजनों के होश ही उड़ गये। परिजनों कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर युवक की काफी खोज बीन किये लेकिन युवक नही मिला। किशोरी के पिता ने सिधारी थाने पर जाकर घटना के बारे में  बताया।  सिधारी पुलिस  मौके  पर गई लेकिन युवक फरार हो गया था। किशोरी के पिता के अनुसार  कुछ दबंग किस्म के लोग उसे धमकी दे रहे है। इस संबध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सिधारी रामनरेश यादव ने बताया आरोपी को पकड़ने के लिए पुरजोर  दबीश पुलिस दे रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment