.

लापता किशोरी प्रेमी के साथ मिली

अहरौला (आजमगढ़) : हाल ही में घर से लापता हुई किशोरी मंगलवार की सुबह फुलवरिया तिराहे के पास प्रेमी के साथ पकड़ ली गई। पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा। इस मामले में नामजद गांव के प्रधान को आरोपमुक्त कर दिया गया। अहरौला थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव से बीते तीन अप्रैल को 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही अंकुर चौबे एवं ग्राम प्रधान आद्या चौबे पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला पंजीकृत किया था। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई थी। मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष अहरौला को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी अपने प्रेमी अंकुर चौबे के साथ फुलवरिया तिराहे पर खड़ी है। इसकी जानकारी होते ही थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों को दबोच लिया। दोनों से पूछताछ में यह साफ हो गया कि ग्राम प्रधान कहीं से इस मामले में संलिप्त नहीं थे। इसलिए पुलिस द्वारा उनका नाम मुकदमा से हटा दिया वहीं अंकुर को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment